विभाग आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों को तेजी से पूरा करें–डीएम

SHARE:

साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश

कटिहार-समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिले की साप्ताहिक जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले के सभी विभागों के प्रगति प्रतिवेदन,लंबित कार्यों एवं आम जनता से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। समन्वय बैठक का मुख्य उद्देश्य वैसी समस्याएं जो जिला के किसी अन्य विभाग से संबंधित है,विभाग आपस में तालमेल कर का त्वरित समाधान कर सरकार की योजनाओं को शीघ्रता से धरातल पर लाना है।

इस क्रम में अंचलाधिकारियों को विभिन्न विभागों में नवनिर्माण हेतु वांछित भूमि,कन्या मंडप निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भूमि की उपलब्धता सुरक्षित करने का निर्देश दिया गया।आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा के दौरान सभी लंबित अनुग्रह अनुदान की राशि एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी ने सभी पीएचसी एवं सीएचसी में 24×7 सेवा, दवाओं एवं एंबुलेंस की उपलब्धता जांचने को कहा गया।

उन्होंने जिला सहकारिता कार्यालय के निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।आंतरिक संसाधन के तहत विभागों के कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीएम ने वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण करने में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार एवं लोक शिकायत निवारण के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का 15 दिनों के अंदर निपटारा सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

वहीं भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन एवं राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि “साप्ताहिक समन्वय समिति का उद्देश्य सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारना है। इसलिए संबंधित पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की गुणवत्ता की जांच अवश्य करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा फिरोज अख्तर, अपर समाहर्ता डा.बिनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिलास्तरीय पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!