उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल में 55 छात्राओं की हुई एनीमिया की जांच

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा एक दिवसीय एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 55 छात्राओं का एनीमिया की जांच हुई।

इस शिविर में टेस्ट,टॉक एवं ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के एएनएम के द्वारा सभी छात्राओं की जांच की गई।

जिसमें एक छात्राओं का एनीमिया के थोड़ा सा लक्षण पाए गए जिसे उनके पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के माध्यम से विशेष निगरानी में देखभाल करने की बात कही गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र,नोडल शिक्षक स्वाति कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के सीएचओ श्रवण पुरी गोस्वामी,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम,बीएमई गौतम कुमार मंडल,एएनएम रानू प्रिया,उषा पासवान,लवली कुमारी,आशा फैसिलेटर शीला कुमारी,सुधा कुमारी उपस्थित रहे । वहीं विद्यालय के अध्यापक अंजनी कुमार,माला कुमारी,चंदन कुमार,स्वीटी कुमार तथा लिपिक विश्वनाथ मरांडी मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई