फलका/ कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। भंगहा कोऑपरेटिव गोदाम के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी की पहचान अंजनी कुमार( 30) के रूप में हुई है। जो मलहरिया गांव के निवासी हैं। घायल अंजनी कुमार ने बताया कि वह किसी जरूरी कार्य से फलका प्रखंड कार्यालय जा रहे थे।
भंगहा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


























