मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय मोहनपुर में नामांकन अभियान को लेकर यूथ क्लब के छात्र – छात्राओं के द्वारा एक रैली निकाली गई जो विद्यालय के पोषक क्षेत्र बड़ी मोहनपुर एवं छोटी मोहनपुर के कई गली मोहल्ले एवं टोलों का भ्रमण किया । इस बीच यूथ क्लब के छात्र – छात्राओं के द्वारा नामांकन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अभिभावक को नारे लगाकर प्रेरित किए ।
इस रैली का नेतृत्व एवं अगुवाई विद्यालय के शिक्षक मो. मुश्फिक आलम एवं विद्यालय के रसोइया सह सहायक की एक समूह कर रहे थे । रैली में मुख्य रूप से विद्यालय के बाल संसद के प्रधानमंत्री अभिषेक कुमार वर्ग आठ एवं उप प्रधानमंत्री महमूदा प्रवीण वर्ग आठ तथा मीणा मंत्री रेशम कुमारी वर्ग सात शामिल थे।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गया हैं छः वर्ष से लेकर 14 वर्ष के छात्र – छात्राओं का शत प्रतिशत नामांकन विद्यालय में किया जाना हैं,इसको लेकर यूथ क्लब के छात्र – छात्राओं के द्वारा पोषक क्षेत्र में रैली निकाली गई अभिभावक से अपील की गई अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में अवश्य करवाएं।

























