किशनगंज:टेढ़ागाछ में स्व जनगणना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित,प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में स्व जनगणना अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। इस दौरान विकास मित्र, ग्राम कचहरी सचिव एवं कार्यपालक सहायकों सहित प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों के कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में बीडीओ अजय कुमार ने स्व जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय पर पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मियों को घर-घर जाकर सटीक एवं अद्यतन जानकारी संग्रह करने पर विशेष जोर दिया, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय और उपयोगी बन सकें।

बीडीओ अजय कुमार ने यह भी निर्देश दिया कि सभी स्वंय अपना और अपने परिवार का पहले करेंगे और लोगों को स्व गणना हेतू प्रेरित करेंगे और आवश्यक सहयोग करेंगे,कार्य के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि न हो, इसके लिए सभी कर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

उन्होंने नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा, ताकि कार्य की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। बैठक के अंत में सभी कर्मियों ने दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए स्व जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने का संकल्प लिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई