किशनगंज /प्रतिनिधि
उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को गलगलिया चेक पोस्ट के पास से एक लग्जरी कार से ले जाया जा रहा 181.56 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति मोहम्मद तौसीफ व चालक मोहम्मद मुल्तजिर जोकीहाट अररिया का रहने वाला है।
जप्त शराब एक लग्जरी कार से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में की गई।शराब को बंगाल के सिलीगुड़ी से किशनगंज होते हुए ठाकुरगंज,गलगलिया के रास्ते अररिया जिले के जोकीहाट ले जाया जा रहा था।जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी।
उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चेक पोस्टों में लगातार जांच अभियान चलाया जाता है।इसी कड़ी में उत्पाद विभाग को शराब तस्करी की सूचना मिली थी।सूचना मिलते ही टीम के गलगलिया चेक पोस्ट व बंगाल सीमा के पास वाले रास्ते में निगरानी बरतने लगी।तभी बंगाल की ओ से एक कार आगे गुजर रही थी।
उत्पाद टीम ने वाहन के चालक को रुकने का इशारा किया।लेकिन वाहन चालक फरार होने की फिराक में था।जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर शराब बरामद किया गया।वाहन व आरोपी को उत्पाद थाना लाया गया।उत्पाद थाना में भी वाहन की अच्छे से तलाशी ली गई।
पकड़े गए आरोपी से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।इसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।टीम में सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद चंदन कुमार रॉय, सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद अभिमन्यु कुमार व अन्य शामिल थे।

























