पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर स्थित आवास से हुई चोरी

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा तालुका पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर स्थित शिक्षक के आवास से चोरी की घटना की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है।

प्राथमिकी शुक्रवार को उक्त विद्यालय के शिक्षक के आवेदन पर दर्ज करवाई गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त विद्यालय के एक शिक्षक के आवास से 15 अप्रैल को खिड़की तोड़कर पीतल की मूर्ति की चोरी कर ली गई। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!