किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग लड़की की मां ने शनिवार को सदर थाना में आवेदन देकर नाबालिग लड़की के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की 31 मार्च को अपने घर से कुछ सामान लाने बाजार निकली थी।जो वायस नहीं लौटी।

काफी खोजबीन की गई। खोजबीन के बाद भी नाबालिग लड़की नहीं मिली।खोजबीन के कारण देर से प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

परिजनों को आशंका है की नाबालिग लड़की को किसी के द्वारा जबरन भगा कर ले जाया गया होगा। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस नाबालिग लड़की की बरामदगी में जुट गई है।प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई