पुलिस ने 55 मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को लौटाया,लोगो ने जताया आभार

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान” के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसपी संतोष कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बरामद किए गए कुल 55 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। गुम या चोरी हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए ‘थैंक्यू सर’ कहकर आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुल 55 मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख 70 हजार रुपये है। यह बरामदगी जिला पुलिस की तकनीकी सेल और विशेष टीम के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। मालूम हो कि जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से गुम या चोरों हुए थे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!