न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत स्थिर

देश/डेस्क

पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर है । आर्मी अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उनके सभी प्रमुख पैरामीटर  स्थिर हैं और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।अस्पताल द्वारा बताया गया कि  उन्हें कई पुरानी बीमारियां हैं, उनके स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों द्वारा बारीकी से नज़र रखी जा रही है ।मालूम हो कि श्री मुखर्जी घर में गिर गए थे जिसके बाद हेमरेज हुआ था ।

वहीं उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि पिछले दिनों की तुलना में अब उनकी स्थिति बेहतर है। उनके सभी प्रमुख पैरामीटर स्थिर हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ठीक होकर हमारे बीच वापस आ जाएंगे ।

Share this news

Leave a Comment