न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : कोरोना अपडेट ! कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 98 हजार के पार ,बीमारी से अब तक 500 की मौत

पटना/डेस्क

बिहार शुक्रवार को स्वास्थ विभाग के मुताबिक  3911 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,370 हो गई।

विभाग के अनुसार  पटना में सर्वाधिक 487 संक्रमित मिले। वहीं, अररिया में 285, बेगूसराय में 146, दरभंगा में 114, पूर्वी चंपारण में 175, गया में 132, जहानाबाद में 113, कटिहार में 257, मधुबनी में 148, मुजफ्फरपुर में 133, नालंदा में 107, पूर्णिया में 133, सहरसा में 106, सीतामढ़ी में 199 और सारण में 106 नए संक्रमितों की पहचान हुई है साथ ही  अरवल में 31, औरंगाबाद में 99, बाँका में 53, भागलपुर में 65, भोजपुर में 81, बक्सर में 50, गोपालगंज में 68, जमुई में 19, कैमूर में 40, खगड़िया में 70, किशनगंज में 51, मधेपुरा में 42, मुंगेर में 63, नवादा में 29, रोहतास में 88, शेखपुरा में 64, समस्तीपुर में 5ई, शिवहर में 25, सीवान में 34, सुपौल में 41, वैशाली में 55 और पश्चिमी चंपारण में 93 नए संक्रमितों की पहचान की गई।

मालूम हो कि बीमारी से बिहार में अभी तक 500 लोगो की मौत हुई है ।सूबे में सक्रिय मरीजों की संख्या 32562 है साथ ही मरीजों कि रिकवरी दर 66.39% है ।मालूम हो कि विगत 24 घंटे में रिकॉर्ड 1 लाख 21 हजार 320 सैंपल की जांच राज्य के अलग अलग जिलों में हुई है ।

Share this news

Leave a Comment