पौआखाली पुलिस की सघन जाँच अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कम्प,11 वाहन चालकों से कुल 5500 रुपए का कटा चालान
किशनगंज /रणविजय
जिले में पौआखाली थाने की पुलिस एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर पूरी सख्ती के साथ लगातार वाहनों के जाँच अभियान को जारी रखा है।बुधवार के दिन गश्ती जीप में शामिल एएसआई संजय यादव ने पुलिस बल के साथ थाना गेट के सामने मुख्य सड़क पर पूरी सख्ती के साथ दुपहिया वाहन चालकों की खबर ली।थानाध्यक्ष इक़बाल अहमद खां के दिशा निर्देश पर गश्त पर निकले पुलिस पदाधिकारी एएसआई संजय यादव ने बिना हेलमेट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस और खासकर नंबर प्लेट पर जिन वाहनों के नंबर गायब मिले उनकी खबर लेते हुए आवश्यक जाँच पड़ताल कर ही उन्हें जाने दिया गया।

बताया गया है कि सघन रूप से हुए इस वाहन जाँच अभियान के दौरान ग्यारह वाहन चालकों से कुल 5500 रुपए का चालान वसूला गया है।इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को एएसआई संजय यादव ने कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि अगर सड़क पर फर्राटा मारना है तो सर पे हेलमेट पॉकेट में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन सम्बंधित आवश्यक कागजात साथ में लेकर चलें अन्यथा जाँच अभियान में पकड़े गए तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों की अनदेखी करने के जुर्म में चालान कटना तय है।बताते चलें कि जिले में बढ़ते आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के सख्त दिशा निर्देश पर पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार वाहनों की जाँच अभियान चलायी जा रही है।
इसी क्रम में पौआखाली पुलिस भी सक्रियता से वाहनों की जाँच पड़ताल मुहीम को लगातार जारी रखते हुए इलाके में अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु सतत निगरानी बनाए हुए है।खासकर एएसआई संजय यादव पूरी मुस्तैदी से इस अभियान में लगे हुए हैं जिस कारण पौआखाली होकर गुजरने वाले दुपहिया मोटर वाहन चालकों में हड़कम्प ही हड़कम्प है।गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व भी एलआरपी चौक स्थित एनएच 327 ई पर दो और चार चक्का वाहनों की सघन जाँच अभियान चलायी गई थी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो गिरफ्तार, विदेशी नंबरों और संदिग्ध नेटवर्क से मिले डिजिटल सबूतसीतामढ़ी:सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में दोनों के मोबाइल फोन से विदेशी मोबाइल नंबरों, … Read more
- कोढ़ा को मिला अपना डिग्री कॉलेज,शिक्षा के नए युग की शुरुआत जनप्रतिनिधियों ने किया उदघाटनकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, कोढ़ा विधायक … Read more
- लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग को किया जामहसनगंज /कटिहार – प्रखंड में लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया तथा टायर जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। … Read more
- नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान,33,500 वसूला गया जुर्मानाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर आयुक्त स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई का नेतृत्व करते रहे।यह … Read more
- शिविर लगाकर की गई 40 गर्भवती महिलाओं की जांचमनसाही/कटिहार -प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शिविर लगाकर 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डॉक्टर प्रेमराज ने बताया कि माह के … Read more
- प्रखंड स्तर पर डिग्री की पढाई राज्य सरकार के दूरगामी सोच का परिणाम- विधायकराजकीय डिग्री कालेज में हुआ पठन-पाठन का शुभारंभ डंडखोरा/कटिहार–विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौरिया के भवन में नवसृजित राजकीय डिग्री कालेज, डंडखोरा के पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ हो गया है।स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी,विश्वविद्यालय … Read more
- सांसद ने कुरेठा रेलवे स्टेशन का किया भ्रमण एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट का किया उद्घाटनमनसाही/कटिहार – सांसद तारिक अनवर कुरेठा पंचायत के कुरेठा स्टेशन का भ्रमण किया और कुरेठा पंचायत भवन में हाई मास्ट एलईडी लाईट का उद्घाटन किया। सांसद के दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों एवं जन प्रतिनिधियों … Read more
- कटिहार रेल मंडल में डीआरयूसीसी की 89वीं बैठक आयोजितकटिहार – कटिहार रेल मंडल को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में 89वीं मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की … Read more
- अंडरपास रेल पुल में जमा पानी राहगीर को हो रही हैं परेशानीमनसाही/कटिहार – कटिहार – तेजनारायणपुर रेलखंड अंतर्गत अंडर पास पुल में जमा पानी रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मालूम हो कि कटिहार जंक्शन से तेजनारायणपुर के बीच अंडरपास पुल … Read more
- कोढ़ा पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात,झपटमारी की तैयारी में एक युवक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्धसंदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवक पकड़े गएबीएनएसएस धारा 128 के तहत कार्रवाई कटिहार – जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित आपराधिक घटना टल गई। कोढ़ा … Read more
- इश्क, साजिश और सुपारी…एमवीआई पत्नी ने प्रेमी संग लिखी पति के कत्ल की पटकथा,34 दिन बाद खुला मर्डर का राजकटिहार – कटिहार रेलवे क्षेत्र से सामने आई सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया। कहानी बिल्कुल किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी है। जहां प्यार ने रिश्तों का कत्ल कर दिया और एक … Read more
- मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजनकटिहार – जिला स्वास्थ्य समिति एवं ड्रीमी होम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से शहर के आदिवासी टोला आफिसर कॉलोनी में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड प्रेशर, टीवी एचआईवी आदि की … Read more
- पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, गर्भवती महिला,सहित तीन लोग घायलकिशनगंज/सागर चंद्रा पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बेरहमी से पिटाई कर दी। खगड़ा तीन नंबर गुमटी के समीप घटित घटना में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से … Read more
- पाठामारी पुलिस ने 177.90 लीटर शराब किया जब्त,दो गिरफ्तारठाकुरगंज/ किशनगंज/मो मुर्तुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई नेशनल फ्यूल सेंटर के समीप पाठामारी पुलिस ने 177•90 लीटर विदेशी शराब लोड चार पहिया वाहन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है ।थाना … Read more
- उच्च शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम: किशनगंज के तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, छात्राओं के लिए सुरक्षित बस सेवा का शुभारंभसंवाददाता/ किशनगंज बुधवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल द्वारा जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज दिघलबैंक में शैक्षणिक सत्र का लोकार्पण संयुक्त रूप से किया गया … Read more
- अग्रवाल समाज की बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर मंथन,नई कार्यकारिणी का गठनकटिहार – स्थानीय अग्रसेन भवन में कटिहार अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों सहित लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। बैठक में समाज में व्याप्त … Read more
- राजकीय डिग्री महाविद्यालय मनसाही का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटनविधायक ने फीता काटकर पठन-पाठन का किया शुभारंभ मनसाही/कटिहार – सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड से एक साथ 211 राजकीय डिग्री महाविद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। राजकीय डिग्री महाविद्यालय मनसाही में … Read more
- जनता के मुद्दों पर सरकार जवाब दे-तारिकबिजली,बाढ़, राम मंदिर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सांसद तारिक अनवर का बड़ा हमला बिजली आपूर्ति सुधारने और गंगा कटाव रोकने के दिए निर्देश राम मंदिर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कटिहार- सांसद तारिक अनवर ने … Read more
- एक क्लिक में 3,268 राजस्व कर्मचारियों का तबादला,मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने बटन दबाकर किया ट्रांसफर प्रक्रिया का अनुमोदनपारदर्शी तबादला प्रक्रिया: मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने एक क्लिक में बदली 3,268 कर्मचारियों की पोस्टिंग पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ रैण्डमाइज्ड कंप्यूटर … Read more
- पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहरकिशनगंज/सागर चंद्रा पारिवारिक विवाद से नाराज महिला ने आत्महत्या करने की करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के काफी देर बाद पियाकुड़ी सिंघिया गांव निवासी 22 वर्षीय लीलमुनी मुर्मू … Read more
- ठनका की चपेट में आकर बीएसएफ सब इंस्पेक्टर की मौत,जवानों में शोकसागर चंद्रा/ किशनगंज बंगाल के पतिराम थाना क्षेत्र स्थित बटुन पंचायत के गुंसी गांव में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक दुखद दुर्घटना घटी। रविवार रात बिजली गिरने से एक बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर की ड्यूटी के दौरान मौत हो … Read more
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में चलने वाली सभी लंबी दूरी की ट्रेनें एलएचबी कोच से सुसज्जितसागर चंद्रा/ किशनगंज पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में चलने वाली सभी लंबी दूरी की ट्रेनों को एलएचबी कोच से सुसज्जित कर दिया गया है।यात्री सेवा को आधुनिक बनाने के लिए लंबी दूरी की सभी यात्री ट्रेनों को … Read more

























