जिला मतस्य पदाधिकारी के एक दिन के वेतन पर डीएम ने लगाया रोक
किशनगंज /संवादाता
जिला पदाधिकारी ,डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति,जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई है।जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बैठक में पिछले बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, वित्तीय वर्ष 2020-21 की चतुर्थ तिमाही, मार्च 2021 तक वार्षिक साख योजना की उपलब्धियों की समीक्षा, साख जमा अनुपात(सीडी रेशिओ), समग्र गव्य विकास योजना के अंतर्गत वित्त पोषण की समीक्षा, स्वयं सहायता समूह (जीविका), मत्स्य पालन योजना , सामाजिक सुरक्षा योजना , मुद्रा योजना की उपलब्धि, किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड,अन्य किसान क्रेडिट कार्ड ,सरकार प्रायोजित योजनाओं (जीविका),प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना,मुद्रा योजना,स्टैंड अप इंडिया, आत्म निर्भर योजना ,स्टार्ट अप इंडिया तथा बैंक सुरक्षा समेत अन्य कार्यों की प्रगति और उपलब्धि की समीक्षा की गई।
बैठक में ऋण वसूली से संबंधित समस्याओं और बैंको के स्तर पर लंबित कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। समीक्षा के क्रम में सीडी अनुपात में पाया गया कि राज्य की प्रतिशतता की अपेक्षा जिला की उपलब्धि उच्च है तथा दूसरे रैंक पर है ,एसीपी में भी राज्य में चौथा पायदान किशनगंज जिला का है,पूर्व के अपेक्षाकृत कार्य में संतोषजनक प्रगति परिलक्षित हुई। जिलाधिकारी ने निर्धारित अनुपात से कम सीडी अनुपात और एसीपी वाले बैंको को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया।लगातार यूको बैंक का प्रदर्शन में सुधार नहीं होने पर सख़्त चेतावनी दी गई तथा लीड बैंक होने के नाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को वार्षिक साख योजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक समेत सभी बैंक समन्वयक को जन कल्याणकारी योजनाओं पर स्वयं गंभीर होकर लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया। बैंको के प्रदर्शन में सुधार के निमित एलडीएम मनोज कुमार तिवारी को निर्देशित किया गया कि प्रखंड स्तर पर भी इस तरह की बैठक अर्थात् बीएलबीसी नियमित रूप से कराए और नियमित रूप से सभी बैंक क्रेडिट कैंप का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा में ज्ञात हुआ कि लगभग सभी बैंक ने अपने कार्यों में सुधार लाया है,तथापि इसमें और भी प्रगति लाना अपेक्षित है। बैंको के द्वारा कार्यों में प्रगति लाने हेतु लगातार अनुश्रवण का निर्देश वरीय उप समाहर्ता( बैंकिंग), रंजीत कुमार को दिया गया। जीविका के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों से प्राप्त आवेदन पर कार्रवाई की समीक्षोपरांत आवेदन पर नियमानुसार निर्णय लेकर त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक को स्थानीय थाना,वरीय पुलिस पदाधिकारी का संपर्क संख्या प्रदर्शित करने,मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरा चालू रखने,समय समय पर बैंक मैनेजर द्वारा बैंक का मुआयना करने तथा बड़ी राशि के विथड्रावल करने पर थाना से निशुल्क सुरक्षा दिलवाने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।जिसके बाद विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओ, रोजगार सृजन योजना,अनुदान,ऋण वितरण कार्य की समीक्षा की गई।
वहीं बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए तथा जिला गव्य विकास पदाधिकारी स्वयं उपस्थित ना होकर ग़ैर जिम्मेदार कर्मी को बैठक में भेजे थे,जिसे डीएम ने गंभीरता से लेकर कारण – पृच्छा का निर्देश दिया और जिला मत्स्य पदाधिकारी से संतोषजनक जवाब प्राप्त होने तक एक दिन का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया गया।डीएम ने गव्य विकास विभाग द्वारा पेंडिंग योजनाओं की समीक्षा के क्रम में बैंक के प्रतिनिधियों से कहा कि केसीसी ऋण देने में आपत्तियों का निराकरण सुगमता पूर्वक किया जाए। साथ ही,गव्य विकास पदाधिकारी के द्वारा लंबित केसीसी मामलो की ससमय सूचना नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त किया। इस संबध में शिथिलता बरतने के विरुद्ध स्पष्टीकरण किया गया है ।इसी प्रकार मत्स्य विभाग की समीक्षा में पाया गया कि कई मामले अकारण ही पेंडिंग है,जिसमे जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा गंभीरता से अनुश्रवण की आवश्यकता है।लापरवाही और शिथिलता हेतु स्पष्टीकरण किया गया है।डीएम ने बैंक प्रतिनिधि से कहा कि मत्स्य पालकों को ऋण देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। छोटे-छोटे स्कीम के लिए लोन को अवश्य प्रोवाइड किया जाए। प्राथमिकता के आधार पर मत्स्य पालक को केसीसी का ऋण दिया जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला के विकास में बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण है अतः अपनी भूमिका से विकासात्मक और कल्याण कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है ।डीएम ने कहा कि मुद्रा लोन एवं उद्योग विभाग से संचालित योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। पीएमइजीपी योजना पर समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा बेतिया मॉडल के अनुरूप रोजगार सृजन की संभावनाओं पर कार्य करने हेतु एलडीएम व महाप्रबंधक ,उद्योग केंद्र को निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, बैंक इन कल्याणकारी योजनाओं में सरकार द्वारा जो सब्सिडी दी जाती है उसको समय से निष्पादित करे।
साथ ही, आरसेटी सलाहकार समिति के अन्तर्गत प्रशिक्षण कार्य की समीक्षा की गई। लक्ष्य अनुरूप प्रशिक्षण में संतोषजनक प्रगति पाई गयी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षणार्थियों के नियोजन/सेटलमेंट पर विस्तृत चर्चा हुए और कार्य संतोषप्रद रहा ।प्रभारी निदेशक ,आरसेटी को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षुओं के लोन दिलवाने हेतु बैंक से समन्वय कर लंबित आवेदनों का निष्पादन कराए।उक्त बैठक में डीएम के अतिरिक्त डीडीसी,मनन राम,लाइन डिपार्टमेंट के संबंधित अधिकारी,एलडीएम,डीडीएम नाबार्ड,सभी बैंक समन्वयक व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर किशनगंज पुलिस ने दिलाई शपथ, किया वृक्षारोपणकिशनगंज: अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय (मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) के निर्देश के आलोक में किशनगंज पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना परिसरों में नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण को … Read more
- आरपीएफ ने तस्करी के 162 शराब की बोतलें किया बरामदसागर चंद्रा/ किशनगंज आरपीएफ जवानों ने ट्रेन से तस्करी कर लाई गई 162 शराब की बोतलों को बरामद किया है। हालांकि तस्कर को गिरफ्तार करने में जवान नाकाम रहे। दरअसल आरपीएफ के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा … Read more
- पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले के आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेलसागर चंद्रा /किशनगंज दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने मामले की जांच कर रही महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के झांटिबाड़ी निवासी मोहम्मद दिलशाद आलम … Read more
- किशनगंज:आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार , भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती निवासी अब्दुल … Read more
- एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने बचाई सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान, परिजनों ने किया सम्मानितसागर चंद्रा /किशनगंज एंबुलेंस चालक और ईएमटी की सतर्कता के कारण एक सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान बच गई। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने चालक और ईएमटी का धन्यवाद जताते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। … Read more
- किशनगंज:पंचायत में विलंब से पहुंचने पर दबंगों ने व्यक्ति को पीटासागर चंद्रा/ किशनगंज पंचायत में विलंब से पहुंचने पर दबंगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी। भरी पंचायत में घटित घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालामाला पंचायत के … Read more
- किशनगंज:मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम – एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर गुरुवार की शाम को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने डीएम नवीन कुमार व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सयुंक्त रुप से शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर … Read more
- किशनगंज :नदी में डूबने से मां – बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज सदर प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के पानिसाल गांव में गुरुवार को नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।दोनों रिश्ते में मां- बेटे थे। घटना गुरुवार की दोपहर बाद की बताई … Read more
- बहादुरगंज में मोहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, “या हुसैन” के नारों से गूंजा शहरबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद मोहर्रम के अवसर पर बहादुरगंज के अली हसन चौक से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस पूरे श्रद्धा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस अली हसन चौक से प्रारंभ होकर झांसी रानी चौक होते हुए कर्बला … Read more
- दिघलबैंक में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, मां-बहन समेत तीन गंभीर रूप से घायलमुरलीधर झा/किशनगंज/दिघलबैंक दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर कोईमारी के पास गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो … Read more
- पंचायत विकास दिवस को सफल बनाने की तैयारी तेज, बीडीओ ने पंचायत कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठकमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज) गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत स्तर तक सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड … Read more
- किशनगंज में बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़े लोग, मोबाइल छीना, भारी पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारीमटियाभिटा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छीना गया मोबाइल बरामद, ट्रैक्टर लेकर आरोपी फरार, तलाश तेज किशनगंज/राज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र के दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस और कुछ लोगों के … Read more
- भाजपा ने आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनायाकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में आपातकाल’ के विरोध में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के … Read more
- नाव दुर्घटना मे पांच वर्षीय आंचल नदी मे लापता,खोजबीन जारीमनिहारी /कटिहार जाको राखे साईंया मार सके ना कोई, इसका उदाहरण बुधवार की शाम पीरमजार घाट पर नाव डूबते समय देखने को मिला । नाव मे महिला ,पुरूष, बच्चा सहित कुल 13 लोग सवार थे । जिसमे बारह लोगो … Read more
- पोठिया पुलिस ने आम के बगीचे से 198 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारफलका/कटिहार – पोठिया पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चौधरी बाड़ी के पास एक आम के बगीचे में छापेमारी कर वहाँ छुपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की 198 लीटर विदेशी शराब और बियर बरामद … Read more
- मनसाही में मुहर्रम को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्चमनसाही/कटिहार – मुहर्रम को लेकर मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मुहर्रम का पर्व शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर मनसाही पुलिस के … Read more
- खरीफ महाभियान के तहत खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितबारसोई /कटिहार – प्रखंड ई-किसान भवन सभागार बारसोई में खरीफ महाभियान के तहत एकदिवसीय खरीफ कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी बारसोई पवन कुमार,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद जिन्ना एवं कृषि वैज्ञानिक … Read more
- मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चमनिहारी /कटिहार – गुरूवार को संध्या समय अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया।भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च मनिहारी थाना परिसर से निकलकर अम्बेदकर चौक, क्रांतिचौक, … Read more
- एनएच -31 जुराबगंज-मुसापुर मार्केट के पास स्कॉर्पियो-ऑटो में भीषण टक्कर10 घायल, 5 की हालत नाजुक कोढा /कटिहार- कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर जुराबगंज मुसापुर मार्केट के सामने गुरुवार को स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 … Read more
- मनिहारी गंगाघाट के समीप नाव डूबी,नाव पर सवार चार लोगों ने डूबती नाव से नदी में छलांग लगाकर बचायी जाननदी की धारा में बह रहे अन्यसभी को स्थानीय युवाओं ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से किया गया रेसक्यू मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पीरपहाड घाट से बुद्धवार की देर शाम मोटर चालित छोटी नाव डेंगी पर सवार तकरीबन 10-12 … Read more
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग की। … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व एसएचक्यू डीसी श्री … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां के लोगों का जीवन कठिनाइयों … Read more
- जिला पदाधिकारी ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशइरफान /पोठिया किशनगंज के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार बुधवार को पोठिया पहुंचे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से प्रखंड कार्यालय परिसर में कर्मियों के बीच हलचल मच गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं और आम जनता को उपलब्ध … Read more
- बहादुरगंज में छलका बांध पर प्रशासन ने लगाई रोक, चौकीदार तैनातनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के झीगाकाटा पंचायत अंतर्गत स्थित छलका बांध का निरीक्षण करने बुधवार को बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने दलबल के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या … Read more
- ट्रेन यात्रा के दौरान युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंताटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआरी गांव निवासी एक युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने से परिवार के लोगों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुवाड़ी, पोस्ट– मटियारी … Read more


























