जिला मुख्यालय से संपर्क स्थापित करने का सबसे शॉर्टकट सिंगल लेन की यह अतिमहत्वपूर्ण सड़क में आए दिन जाम की समस्या से त्रस्त है इलाके की जनता
उक्त मार्ग में ओवरलोड वाहनों पर नही हो रही प्रशासन की कार्रवाई, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से हैरान है आमजनता
किशनगंज /रणविजय
जिले की बेहद महत्वपूर्ण सड़क मार्गों में से एक पौआखाली-डे-मार्केट सड़क मार्ग जिला प्रशासन की बेरुखी का शिकार बना हुआ है जिला प्रशासन की कुम्भकर्णी निद्रा के कारण उक्त सिंगल लेन की सड़क मार्ग को भारी और ओवरलोड वाहन चालक ने उस स्थिति में पहुंचा दिया है जिसकी कल्पना क्षेत्र की आमजनता ने भी कभी नही की थी।गौरतलब है कि पौआखाली-डेमार्केट सड़क जो पौआखाली एलआरपी चौक नेशनल हाइवे 327 ई से शुरू होकर 19 वे किमी में डेमार्केट चौक में किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य पथ में मिलती है ।
बता दे कि पौआखाली से जिला मुख्यालय की दुरी महज 35 किमी रह जाती है।यही वजह है कि उक्त मार्ग को लाखों आबादी के लिए जिला मुख्यालय की दुरी तय करने का शॉर्टकट और सबसे सुगम मार्ग माना गया है।किन्तु दुर्भाग्य से इस मार्ग को भारी वाहनों की नज़र लग गई है और एनएच 327 ई पर लोहागाड़ा से बहादुरगंज के बीच एक पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने के बाद पौआखाली होकर भारी वाहनों को डायवर्ट करने का आदेश मिलते ही सिलीगुड़ी की दिशा से आने वाले भारी भारी वाहनों का काफिला जिनमें ओवरलोड वाहन भी शामिल रहता है का परिचालन बदस्तूर जारी है। जिस कारण नतीजा यह है कि इस सिंगल लेन की सड़क में आए दिन भारी वाहन का चक्का धंसने से घंटों जाम की समस्या उत्पन्न होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है।खासकर एम्बुलेंस वाहनों को और पुलिस गश्ती वाहनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिसकी सुधि लेने वाला कोई भी नही।आए दिन पौआखाली डेरामारी सड़क में भारी वाहनों के परिचालन से जगह जगह सड़क तो कमजोर हो ही रहा है उसपर वाहनों के फंसने से जाम की समस्या यात्रियों को अलग से परेशानी में डाल रखा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सिंगल लेन वाली सड़क मार्ग में भारी वाहनों के परिचालन पर आखिर प्रशासन क्यों मौन है और ओवरलोड वाहनों को उक्त मार्ग पर परिचालन के दौरान प्रशासन कार्रवाई करने से क्यों कतरा रही है।क्षेत्र के लोगों ने जिला पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया है कि इस मार्ग को क्षति होने से बचा लें प्रशासन,वर्ना दर्जनों गांवों की लाखों आबादी को वाया बहादुरगंज होकर किशनगंज 50 किमी या फिर वाया ठाकुरगंज होकर किशनगंज जिला मुख्यालय तक का 150 किमी अप-डाउन सफर तय करने पर मजबूर हो जाना पड़ेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 21 आरओबी के भू-अर्जन की मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा21 आरओबी के लिए भू-अर्जन में तेजी के निर्देश चार जिलों की रेलवे परियोजनाओं की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा, एक सप्ताह में धारा 20(ए) की कार्रवाई पूरी करने का आदेश … Read more
- अररिया:मांस फैक्ट्री के विरोध पर विक्रेताओं ने जताई आपत्ति,राजनीति करने का लगाया आरोपविक्रेता संघ ने लगाया राजनीति करने का आरोप, रोजगार के मुद्दे पर विधायक से सवाल फारबिसगंज/अरुण कुमार रेनू गांव सिमराहा स्थित सिरसिया में संचालित मांस फैक्ट्री के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री में माल सप्लाई करने … Read more
- राजद नेता का निधन,नेताओं ने जताया शोककटिहार – राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके लाल बहादुर यादव का निधन से शहर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थें। पिछले पंद्रह दिनों … Read more
- विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिसकर्मी गायब,एसपी ने वेतन रोका03 पुलिस पदाधिकारी समेत 22 कर्मी थे प्रतिनियुक्तऔचक निरीक्षण में ड्यूटी से मिले अनुपस्थित कटिहार- शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रही विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी … Read more
- कटिहार आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान कार्य की प्रगति की समीक्षाकटिहार – नगर निगम कटिहार में निगमायुक्त संतोष कुमार के कार्यालय कक्ष में कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शनराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कटिहार -बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप धरना स्थल पर निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे … Read more
- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को नगर निगम कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलिकटिहार – कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को सामायिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार एवं शहरवासियों में शोक की लहर है।दिवंगत श्री लाल बहादुर यादव जी … Read more
- एनसीडी सेवा का लाभ लेने स्वास्थ्य संस्थान से अवश्य संपर्क करें-जिला स्वास्थ्य समिति30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील कटिहार–राज्यस्तर से प्राप्त दिशा – निर्देशों के आलोक में जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा … Read more
- सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करने को लेकर कार्यशाला आयोजितकटिहार-जिले में सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जमीनी परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न सूचकांकों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।उपविकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य … Read more
- नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिसनौकरी का झांसा देकर युवती को मकान में ले जाने का आरोप सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े साक्ष्यआरोपी की तलाश … Read more
- कोचाधामन में दिव्यांगता जांच शिविर, 109 आवेदकों की हुई शारीरिक जांचसंवाददाता/ किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित शिविर में सिविल … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने को डीएम ने दिए सख्त निर्देशएक सप्ताह में शौचालय, पेयजल व बिजली की सुविधा पूरी करने का निर्देश किशनगंज:जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना और विभिन्न योजनाओं की प्रगति … Read more
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विभाग परिसर में चला सफाई अभियानकिशनगंज/विजय कुमार साह सोमवार को SBI RSETI किशनगंज के तत्वावधान में कृषि विभाग, किशनगंज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण … Read more
- 19 वर्षों से सेवा दे रहे तीन शिक्षकों समेत छह का एक साथ स्थानांतरणझुनकी मुसहरा में विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए शिक्षक व छात्र, लंबे समय तक विद्यालय में दी सेवाओं को किया याद। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुसहरा स्थित मध्य विद्यालय फाराबाड़ी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय … Read more