नानु बाबा ने चुनरी व मां काली का पुस्तक न्यायमूर्ति को दिया भेट
अररिया /अरुण कुमार
पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति संदीप कुमार शनिवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा-अर्चना किये। न्यायमूर्ति के सुरक्षा में दर्जनों पुलिस पदाधिकारीगण मौजूद थे।

जहां नानू बाबा ने जस्टिस व न्यायालय के दर्जनों जजों को चुनरी व माला पहनाकर आशीर्वाद दिए। साथ ही हेमंत कुमार हीरा द्वारा लिखित पुस्तक नानू बाबा के द्वारा न्यायमूर्ति को भेट दिया। न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी के साथ-साथ बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का पूजा- अर्चना किये।
वही न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने मां काली की पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा खड्श्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किये। पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति श्री कुमार ने बताया कि बिहार की सुख समृद्धि के लिए मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा अर्चना किये।
जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर एक पहलू पर नजर बनाए हुए थे। हेमंत कुमार हीरा ने बताया कि पूर्व में भी सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस समेत बिहार के चीफ जस्टिस भी मां खड्गेश्वरी महाकाली का पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच चुके हैं। मौके पर जिला जज गुंजन पाण्डेय, फैमिली जिला जज अविनाश कुमार2 समेत दर्जनों न्यायालय के पदाधिकारी मौजूद थे।





























