किशनगंज/राहुल कुमार
जिले में शराब तस्करी और पियक्कड़ों के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महानंदा पुल के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है और दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उत्पाद थाना अध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी को गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा के जरिए शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में अवर निरीक्षक कुंज बिहारी सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अमलेश तिवारी और अन्य जवानों ने मस्तान चौक स्थित महानंदा पुल पर मोर्चा संभाला और वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने दो संदिग्ध ई-रिक्शा को रोका। जब इनकी बारीकी से तलाशी ली गई। ई-रिक्शा के अंदर कुल 108.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
विभाग ने तत्काल दोनों ई-रिक्शा को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान:
मुख्तार आलम तेघरिया निवासी और मोहम्मद तजमुल तेघरिया निकासी है। उत्पाद थाना अध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये तस्कर शराब की खेप को पश्चिम बंगाल से लेकर बहादुरगंज की ओर जा रहे थे।
लेकिन उत्पाद विभाग की मुस्तैदी के कारण उन्हें बीच रास्ते में ही धर दबोचा गया। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





























