होमगार्ड जवान की हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

भूमि विवाद में निलंबित होमगार्ड हत्याकांड का हुआ खुलासा

मुख्य आरोपी सुनील यादव गिरफ्तार

बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के काबर पंचायत अंतर्गत झाड़ी टोला में हुए निलंबित होमगार्ड उमेश यादव की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार अपर थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रघु चौक इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां से आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

जिससे घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। बीते दिनों देर रात भूमि विवाद को लेकर झाड़ी टोला में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। इसी दौरान निलंबित होमगार्ड उमेश यादव पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और परिजनों में कोहराम मच गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई