रेणु गांव पहुंचे जिलाधिकारी, ऐतिहासिक स्मृतियों का किया अवलोकन

SHARE:

अररिया /अरुण कुमार

जिला पदाधिकारी  विनोद दूहन शनिवार को अररिया जिले रेणु गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु के पैतृक आवास का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी ने रेणु जी के आवास परिसर, उनके लेखन स्थल एवं उनसे जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से उस लेखन कक्ष को देखा, जहां बैठकर रेणु जी ने हिंदी साहित्य को कई कालजयी रचनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने वहां संरक्षित साहित्यिक धरोहरों की सराहना की।

जिलाधिकारी ने कहा कि रेणु पूरे देश की अमूल्य साहित्यिक धरोहर हैं। उनकी रचनाएं ग्रामीण जीवन, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों से रेणु जी के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान तथा उनसे जुड़ी विभिन्न स्मृतियों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने यह भी कहा कि रेणु जी से जुड़े स्थलों का संरक्षण और संवर्द्धन अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके साहित्य और विचारों से प्रेरणा ले सकें।

मौके पर रेणु जी के ज्येष्ठ पुत्र एवं पूर्व विधायक श्री पदम पराग रेणु, छोटे पुत्र एवं साहित्यकार श्री दक्षिणेश्वर सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया, सहायक कोषागार पदाधिकारी अररिया उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!