कटिहार – सदर मुख्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी पहुंचे। दोनों पदाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से इवीएम वीवीपैट, वेयर हाउस एवं गार्ड रूम का निरीक्षण किये।
साथ ही सीसीटीवी एवं इलेक्ट्रिक उपकरणों आदि की एक्टिविटी चेक की। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

























