महिला हत्या मामले को लेकर पुलिस ने जांच किया तेज,कई लोगों को हिरासत में लेकर जारी है पूछताछ

SHARE:

संवाददाता: अब्दुल करीम

किशनगंज के पोठिया प्रखंड अंतर्गत एक गांव में महिला की हुई हत्या को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दिया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि उनके द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण स्वयं किया गया है साथ ही FSL की टीम के द्वारा भी साक्ष्य एकत्रित किया गया है।

श्री कुमार ने कहा कि एसडीपीओ मंगलेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है और मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की जा रही है और जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्राइल के तहत मुकदमा चला कर सजा दिलवाई जाएगी।

श्री कुमार ने कहा कि दोषी किसी भी सुरत में बचेंगे नहीं और कोई निर्दोष फसेगा नहीं ।मालूम हो कि बुधवार की रात को अर्राबाड़ी ओपी क्षेत्र स्थित मक्के की खेत से महिला का शव बरामद हुआ था जिसके बाद परिजनों द्वारा दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई