न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने करवाई की तेज ,पति पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशनगंज /चंदन मंडल

विधानसभा चुनाव की तैयारी अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है। जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच भी शुरु कर दी गई है। इसके साथ ही अवैध शराब के खिलाफ भी तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को गलगलिया थाना अंतगर्त कलिकाडांगा में रविवार को पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर साढ़े तीन लीटर (3.5 ) देशी शराब बरामद किया।

इसके साथ ही शराब के कारोबार में संलिप्त के आरोप में सुकांतो राय (37) एवं उसकी पत्नी सोमी मुर्म (32) को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई गलगलिया थाना के एएसआई मेघनाथ चौधरी और रंजीत पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर किया। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि गलगलिया थाना क्षेत्र के कलिकाडांगा गांव में शराब का कारोबार चल रहा है।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गांव के ही घर से शराब बरामद किया है। शराब कारोबार में संलिप्त दोनों पति पत्नी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में भेज दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment