न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पतरातू : पैरेलेक्स हौंडा शो रूम का फीता काट कर निशि पांडेय ने किया उद्घाटन

पतरातू/रामगढ़


पतरातू रेलवे फाटक के समीप शनिवार को पैरेलेक्स होंडा शोरूम का उद्घाटन किया गया। समाजसेविका निशि पांडेय ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। प्रोपराइटर मनोज कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इससे पतरातू में आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। कई लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बेहतर तरीके से संचालन करने की शुभकामनाएं दी।

प्रोपराइटर ने कहा कि होंडा गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। होंडा स्कूटी, एसपी 125, होंडा ब्लेड सहित कई उत्पाद बाजार में अच्छी धमक रखते हैं और लोगों की पसंद बने हुए हैं। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव संजीव बेदिया, उप प्रमुख रामाशंकर पांडेय, सुशांतो तिवारी, विनय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, निशांत कुमार, प्रवीण राजगढ़िया, संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ सिंह, व्यवसायी राजन कुमार, बैजनाथ यादव, सत्यनारायण ठाकुर, अनूप सिंह, बबलू कुमार, रूदल राउत, यशपाल सिंह, रंगबहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment