प्रधान शिक्षकों की बहाली जल्द हो:आई एच रब्बानी

SHARE:

किशनगंज/विजय कुमार साह

बीपीएससी द्वारा चयनित प्रधान शिक्षकों के विद्यालय आवंटन में हो रहे विलंब को लेकर किशनगंज जिले के प्रधान शिक्षकों की बैठक प्रधान शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मातृ मंदिर परिसर में हुई।


बैठक को संबोधित करते हुए आई एच रब्बानी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर हम लोग सचिवालय सहित मंत्री विजय चौधरी से भी मुलाकात की थी और प्रधान शिक्षकों के पदस्थापन को लेकर सरकार का रुख सकारात्मक है ।

बैठक में उपस्थित सभी प्रधान शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रधान शिक्षकों का पदस्थापन और विद्यालय आवंटन का कार्य किया जाए। इसके लिए भावी प्रधान शिक्षकों ने सरकार से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया कि बिहार सरकार माननीय न्यायालय से मामले का जल्द निष्पादन कर बिहार के 36 हज़ार प्रधान शिक्षकों की बहाली सुनिश्चित करें। इस बैठक में मुख्यरूप से आई एच रब्बानी,शमीम आलम,प्रणव कुमार, संजय साह,अशरफ अहमद,विवेक कुमार, रिज़वान आलम,सोएब आलम,सोमनाथ झा,संजय कुमार साह,दीपक कुमार,प्रदीप कुमार, तंजीम कौसर,नाज़िश अली,निशांत कुमार,करण कुमार, मुकेश कुमार, स्नेह लता, प्रीति कुमारी,सज्जाद आलम आदि उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!