फारबिसगंज: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री विष्णु यज्ञ प्रारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

11 दिवसीय यज्ञ का समापन आगामी 09 अप्रैल को होगा

यज्ञ स्थल पर संकीर्त्तन व हवन आज

फारबिसगंज /बिपुल विश्वास


श्री श्री 1008 श्री विष्णु यज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए आयोजित 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन,मानस यज्ञ एवं संकीर्त्तन रविवार को स्थानीय केशरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हो गया। यज्ञ प्रारंभ होते ही भक्तों की भीड़ यज्ञस्थल पर जुटने लगी।

जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
11 दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जाने-माने विद्वान व पंडित राम प्रसाद न्योपाने के अगुवाई में मुख्य यजमान देवेंद्र सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी सिंह के द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है।


इस मौके पर भगवान विष्णु सहित एक दर्जन विभिन्न देवी- देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को मानस यज्ञ प्रारंभ हुआ, जबकि सोमवार से संकीर्त्तन एवं हवन कार्य का शुभारंभ किया जायेगा। यज्ञ का समापन आगामी नौ अप्रैल को होगा। इस दिन शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया की इस बार नेपाल से भी आधा दर्जन कीर्त्तन-भजन मंडली आकर हरे राम हरे कृष्ण की धुन पर जमकर नृत्य करेंगी। इधर यज्ञ को लेकर सम्पूर्ण इलाके को भव्य तरीके से सजाया गया है। आधुनिक लाइट व साज सज्जा भक्तों के बीच आकर्षण के केंद्र बना हुआ है। यज्ञ को ले माहौल भक्तिमय बन गया है।

Leave a comment

फारबिसगंज: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री विष्णु यज्ञ प्रारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़