फारबिसगंज में शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार, पांच दिन में तीसरी बड़ी कार्रवाई; 30 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

फारबिसगंज।अरुण कुमार

जिले में मध्य निषेध अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बीते पांच दिनों में तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एएलटीएफ और फारबिसगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लगातार हो रही कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा है ।

जानकारी के अनुसार, एएलटीएफ प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ अभियान के तहत फारबिसगंज थाना पहुंचे। थाना अध्यक्ष को सूचना देने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर मार्केटिंग यार्ड बाजार समिति में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान गोपालपुर मझुआ निवासी 55 वर्षीय जगदीश महतो को ठेले पर छिपाकर देसी चुलाई शराब बेचते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर ठेले में प्लास्टिक के थैले में पैक कर रखी गई करीब 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई।

कार्रवाई के बाद गिरफ्तार तस्कर और बरामद शराब को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए फारबिसगंज थाना के हवाले कर दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान बाजार समिति में मौजूद लोगों ने पुलिस और एएलटीएफ की मुहिम की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही छापेमारी से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लग रहा है और कानून का डर साफ दिखाई देने लगा है।

पुलिस का कहना है कि मध्य निषेध अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!