बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षा

SHARE:

निसार अहमद/बहादुरगंज

सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया व समिति सदस्यों की उपस्थिति में चले इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मुस्तरी जीनत ने किया.

इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में चल रहे अलग – अलग सरकारी योजना व विकास कार्यों पर जमकर चर्चा हुई एवम पंचायत राज जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से योजना व विकास कार्यों के सुचारू संचालन में बेहतर भागीदारी की उम्मीद किये. प्रखंड प्रमुख मुस्तरी बेगम ने कहा कि विधायिका एवम कार्यपालिका के सामंजस्य के बगैर तो बेहतर बिकास की कल्पना संभव ही नहीं.

सामंजस्य होगा तो क्षेत्र का स्वतः यथोचित विकास धरातल पर उतरेगा. जिससे क्षेत्र की जनता को सरकारी योजनाओं का यथोचित लाभ हासिल हो पाएगा एवम पंचायतवासियों के चेहरे पर मुस्कान आएगी. इससे पहले पंचायती राज जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्तर पर जनता के प्रति जारी लापरवाही पर सवालिया निशान खड़ा कर दिये एवम व्यवस्था में समय रहते ही सुधार करने की बात दोहरायें.

इसी क्रम में पंचायत समिति सदस्य व प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख अकबर ने सीधे – सीधे बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों से वसूल की जा रही अवैध उगाही पर सवाल उठाने से बाज नहीं दिखे एवम कहा कि लापरवाह इन परिस्थितियों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर महत्वाकांक्षी योजनाओं का यथोचित संचालन संभव ही नहीं. बैठक में बारी – बारी से क्षेत्र में चल रहे शिक्षा , स्वास्थ्य सेवा , जी राम जी , बिजली – पानी आपूर्ति जैसी व्यवस्था की दशा – दिशा का मुद्दा भी उठाया गया. इस बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सरदार ने बैठक में मौजूद पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों को योजनाओं के पारदर्शी संचालन का भरोसा दिलाया एवम कहा कि बेहतर समन्वय व सहयोग के साथ सरकारी अलग – अलग योजनाओं का अधिकाधिक लाभ यहाँ के आमजनों तक उपलब्ध हो पाएगा. बैठक के दौरान उप प्रमुख मो सलीम , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिजवाना तबस्सुम , बी पी आर ओ सुमन लता , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मृणाल सेन , मनरेगा पी ओ दीपक कुमार शर्मा , बाल विकास परियोजना कार्यालय की समन्वयक बुलबुल कुमारी , पूर्व प्रखंड प्रमुख निहाल परवेज , मुखिया संघ अध्यक्ष रफीक आलम सहित अधिकांश ही पंचायतों के मुखिया एवम समिति सदस्य मौजूद थे.

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!