हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

SHARE:

कटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं, सम्मान समारोह एवं आकर्षक स्टॉलों ने सभी का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने मेले में पहुंचकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती वंदना वशिष्ठ इनकम टैक्स ऑफिसर तथा विशिष्ट अतिथियों श्रीमती स्वर्ण चमड़िया,श्रीमती मधु माहेश्वरी, श्रीमती संपदा माहेश्वरी,श्रीमती सरोज अग्रवाल एवं कटिहार शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहर की 10 प्रतिभाओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इनमें अमन अग्रवाल युपीएससी ,आयुष अग्रवाल डिप्लोमा इन एविएशन,पलक अग्रवाल सीएफए एफआरएम , निखिल भर्तिया एमबीबीएस,संस्कार अग्रवाल एमटेक आर्टिफिसीएल एनटीजीलेंस, साक्षी अग्रवाल कॉर्पोरेट लॉ , ईशा अग्रवाल एमबीए फायनान्स, कृति गोयनका एमबीए ,तुषार अग्रवाल विजूअल कन्सलटेन्सी एवं संचिता बजोरिया सीए शामिल रहे।आयोजित डांस प्रतियोगिता में सान्वी पांडे प्रथम, सगुन अग्रवाल एवं आश्वी गोयनका संयुक्त रूप से द्वितीय तथा पलक अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सहज काबरा प्रथम, विदुषी अग्रवाल द्वितीय एवं सेजल अग्रवाल तृतीय रहीं। रेडी फॉर स्कूल प्रतियोगिता में चाहक अग्रवाल ने प्रथम,अनोखी अग्रवाल ने द्वितीय तथा आरोही अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मेले में राखी, ज्वेलरी, वस्त्र, सूट, गिफ्ट आइटम, कान्हा की ड्रेस एवं कॉस्मेटिक्स सहित विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं एवं बच्चों ने खरीदारी के साथ-साथ विभिन्न खेलों और गतिविधियों का भी भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक अध्यक्ष रेनीता रिंकी चौधरी, संरक्षिका कोकिला अग्रवाल, अध्यक्ष रीना मित्तल, सचिव जूही मित्तल एवं कोषाध्यक्ष सरिता गोयनका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम संयोजक पूजा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल एवं अन्नू शर्मा ने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया।

इस अवसर पर संस्था की सदस्य कविता यादुका, सुनीता गोयनका,मुनमुन शर्मा, सीमा अग्रवाल,संतोष अग्रवाल,रूपा अग्रवाल,सुमन अग्रवाल,अनिता यादुका, सीमा केजरीवाल, खुशबू अग्रवाल, सरिता गोयनका, पायल अग्रवाल, ज्योति छाजेड़,पूनम अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल, सरोज अग्रवाल,कंचन अग्रवाल,स्वाति अग्रवाल, संदीपा चनानी, ममता अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।कार्यक्रम के अंत में मंच की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों,प्रायोजकों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!