कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

SHARE:

मनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर युवा ब्लड बैंक, पूर्णिया एवं ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल, कटिहार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मनिहारी युवा मंच ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि रक्त की कमी के कारण कई मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है, जबकि एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। संस्था ने मानवता की सेवा के इस पुनीत अभियान में शामिल होकर संकल्प लेने का आह्वान किया है—”रक्तदान करें, जीवन बचाएँ।”

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!