कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल हुए। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा ने जिला अध्यक्ष मनोज राय का अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर अभिनंदन को स्वागत किया।
वहीं मंचासीन जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी ,सौरभ कुमार मालाकार, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, जिला प्रवक्ता शंभू चौधरी रहे।जिला बैठक से पूर्व मंचाचीन सभी अतिथियों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोर्चा की अध्यक्ष अजीत मुंडा का उनके कार्यकर्ताओं ने प्रथम जिला बैठक में गर्म जोशी से स्वागत किया वहीं कार्यकर्ताओं का भी स्वागत जिला के पदाधिकारी द्वारा किया गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का अभिन्न अंग है उन्होंने जिला अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कई विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिया गया आगामी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर जाकर सभी 34 मंडल में मंडल अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर सफलतापूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करेंगे।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा का एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर अपने समाज को केंद्र सरकार और बिहार सरकार की लाभकारी सभी योजनाओं को बात कर उसे जागरूक करने के साथ-साथ संगठन में ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला बैठक में उपस्थित डोमन चौधरी, सुनील मुंडा ,अरुण मुंडा,श्याम मुर्मू, किशन मुंडा, शिव शंकर मुंडा,सुनील हेंब्रम, रमेश मुर्मू, दुख दयाल मुर्मू, शिव शंकर मुंडा सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला के सभी पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
























