वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोक

SHARE:

कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव और सचिव विजय कुमार झा के संयुक्त तत्वावधान में तत्काल अधिवक्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित हुई । जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुरुवार को सभी अधिवक्ता शोक मनाते हुए खुद को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे।

जिसकी सूचना फलस्वरूप एक प्रति तत्काल संघ द्वारा प्रधान जिला जज के कार्यालय में दियां गया। अधिवक्ता स्वर्गीय प्रदीप दत्ता काफी लोकप्रिय थे जो अपने दिनचर्या के मुताबिक बुधवार को भी न्यायालय आए थे और अपना काम सुचारू रूप से कर रहे थे ।

वही लगभग तीन बजे के दौरान वे अपर प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय के न्यायालय में कार्य हेतु गए किंतु न्यायालय के गेट पर ही उनका स्वास्थ्य अचानक काफी बिगड़ गय।अधिवक्ताओं द्वारा अविलंब उन्हें एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया । जहां चिकित्सक द्वारा उनके निधन होने की पुष्टि की गई। जिससे पूरा न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!