कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहत

SHARE:

चिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयार
स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम

कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में मनिहारी जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो जोड़ी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अप डाउन में शुरू किया है। जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिल रही है।इस संबंध में कटिहार रेलमंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने बताया कि अलुआबाड़ी रोड से न्यू जलपाईगुड़ी तक लगभग 34 किलोमीटर लंबे ‘चिकन नेक’ रेलखंड का डीपीआर तैयार हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह रेलखंड पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण रेल संपर्क है।

यह परियोजना पूरी होने के बाद रेल परिचालन और अधिक सुरक्षित, सुगम तथा क्षमता संपन्न होगा। डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि भारत-नेपाल के बीच पहली सीधी मालगाड़ी का सफल परिचालन शुरू हो गया है। अब इससे सीमा पार व्यापार को नई मजबूती मिली है और कटिहार रेल मंडल की रणनीतिक एवं व्यावसायिक महत्ता भी बढ़ी है।

डीआरएम किरेंद्र नरह ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार रेल मंडल में कटिहार सहित कुल चयनित 19 रेलवे स्टेशनों का विकास कार्य दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पूरे प्रोजेक्ट को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण का कार्य अब अंतिम दौर में है, जबकि दूसरे चरण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं,आकर्षक भवन, बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन के लिए सुगम व्यवस्था तथा स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण के साथ होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जा रहा है।

कटिहार रेल मंडल में एक साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की तेज प्रगति डीआरएम किरेंद्र नरह के कुशल नेतृत्व और बेहतर कार्ययोजना के तहत ही संभव हुआ है। उनके मार्गदर्शन में रेलमंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार,रेल संरचना के विकास और माल परिवहन को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह भी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!