भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

राज कुमार/किशनगंज/पोठिया

पोठिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात,पीएम मोदी की बच्चों को सीख- गर्मियों की छुट्टियों में कुछ नया जरूर सीखें, जल संरक्षण की अपील। प्रधानमंभी नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 120वें एपिसोड का प्रसारण रविवार 30 मार्च को पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत स्थित बिस सूत्री सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद संजय उपाध्याय के आवास प्रांगण में किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में पीएम के मन की बात को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी लोगों ने पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सफल किया। वहीं, इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता संजय उपाध्याय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला ।उन्होंने जन औषधि केंद्रों की चर्चा करते हुए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री  ने बताया कि ये केंद्र गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी नागरिकों से जल संचय करने की अपील की। उन्होंने बताया कि वर्षा जल संग्रहण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग से जल संकट को कम किया जा सकता है । आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपना देवी, जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष राहुल यादव, मंडल अध्यक्ष शोभा रानी, मंडल अध्यक्ष तेनु सिंह,मंडल उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सुपौल मुर्मू राजकुमार राय, कमरुल,नूर हुसैन एवं पोठिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल उपस्थित रहें।

Leave a comment

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात