बहादुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

ईद और रामनवमी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें जनप्रतिनिधि सहित बुद्धिजीवियों ने भागीदारी दी। थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर सहमति जताई।

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष निशाकांत ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस है। पर्व के दिन ईदगाहों पर सुरक्षा बल की तैनाती होगी। बाजार के चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती के साथ गस्ती दल भी सक्रीय रहेगी। उन्होंने आम लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की है।

वहीं बीडीओ सुरेंद्र तांती ने प्रखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोग पर्व को शांतिपूर्वक और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाएं। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ सुरेंद्र तांती, थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार, एएसआई प्रदीप कुमार, पार्षद बन्टी सिन्हा, शितुल सिन्हा, भाजपा नेता वरुण सिंह, गौरव चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा, पूर्व मुखिया शोयब आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a comment

बहादुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित