अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम और ग्रामीणों में हुई झड़प, दरोगा की हुई मौत 

SHARE:

पुलिस ने चार पांच लोगों को हिरासत में लिया : एसडीपीओ

अररिया /अरुण कुमार 

अररिया जिले में अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई ।जिसमें एक दरोगा शहीद हो गए ।दरअसल फुल्काहा थाना अध्यक्ष को

गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि अपराधी अनमोल यादव एक शादी समारोह में लक्ष्मीपुर गांव पहुंचने वाला है। जिसके बाद ASI राजीव रंजन टीम के साथ अपराधी की गिरफ्तारी हेतु  गांव पहुंचे थे जहां अपराधी अनमोल यादव को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया था ।जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया ।

जिसमें ASI राजीव रंजन धक्का मुक्की में गिर गए और उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए आनन फानन में फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका निधन हो गया ।एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी ।इसी दौरान ASI राजीव रंजन झड़प के दौरान गिर गए।उन्होंने बताया कि शहीद दारोगा मुंगेर के रहने वाले थे ।वही पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा है और अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है।उनके निधन के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर उमड़ पड़ी है ।एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने बताया कि मामले में चार पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है 

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!