जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी समिति, बिहार शिक्षा परियोजना (समग्र शिक्षा), विशाल राज की अध्यक्षता में सोमवार को समग्र शिक्षा अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजटीय प्रावधानानुसार विभिन्न मदों/कार्यों में व्यय राशि एवं वित्तीय वर्ष समाप्ति तक संभावित व्यय के संबंध में विचार-विमर्श/समीक्षा की गई।
जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य में रूप में उप विकास आयुक्त, किशनगंज, निदेशक, डी.आर.डी.ए., किशनगंज, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, किशनगंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, किशनगंज, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, किशनगंज, कार्यपालक अभियंता, ग्गग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल -1 एवं 2, किशनगंज, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, किशनगंज, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, किशनगंज, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, किशनगंज, किशनगंज प्राचार्य, डायट (प्रतिनिधि), किशनगंज, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, किशनगंज, मो० मरगुबुल हसन, शिक्षक प्रतिनिधि, उ०म०वि० बेलगच्छी, टेढ़ागाछ सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी/संभाग प्रभारी एवं कर्मी उपस्थित हुए।
- जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी समिति, बिहार शिक्षा परियोजना (समग्र शिक्षा), किशनगंज द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 अन्तर्गत माह फरवरी, 2025 तक विभिन्न मदों/कार्यों में व्यय की सम्पुष्टि की गई एवं कार्यों की समीक्षा की गई।
- विद्यालयों द्वारा किये गए कार्यों एवं व्यय राशि की संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपने स्तर से कराने के साथ-साथ प्रखंड के लिए नामित वरीय पदाधिकारियों से 03-04 विद्यालयों का जाँच कराने की बात कही गई।
- वित्तीय वर्ष 2024-25 के समाप्ति तक बजटीय प्रावधानानुसार/विभागीय निदेशानुसार शेष राशि व्यय करने का निदेश दिया गया।