किशनगंज:शब-ए-बारात पर अकीदतमंदों ने कब्रिस्तान में पढ़ा फातिहा

SHARE:

टेढ़ागाछ/किशनगंज/मनोज कुमार

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को शब-ए-बारात का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां देर शाम मुसलमानों ने कब्रिस्तानों पर जाकर फातिहा पढ़कर अपने पूर्वजों को याद किया। शब- ए बारात का पर्व को लेकर झुनकी मुशाहारा, मटियारी, मुसहरा, पिपरा सहित विभिन्न कब्रिस्तानों में लोग पहुंचकर अगरबत्ती जलाकर फातिहा किया।

इस दौरान कई कब्रिस्तानों में लाइट की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहां पर पहुंचने वाले लोगों के लिए उजाला का प्रबंध किया गया था। इस्लाम धर्म के जानकार बताते है कि शब-ए-बरात की रात अल्लाह की रहमत बरसती है।

मुसलमान रात भर जागकर कुरान की तिलावत करते है। अल्लाह से गुनाहों से माफी मांगते है। दुनिया से रुख्सत हो चुके लोगों के लिए मगफिरत के लिए दुआ करते हैं। बंदों की दुआओं को अल्लाह कबूल करते हैं। जिसको लेकर लोगों ने दुवाएं भी मांगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!