बिहार :बीजेपी मीडिया सेंटर का देवेन्द्र फडणवीस ने किया उद्घाटन ,बोले एनडीए पूरी तरह एकजुट

SHARE:

बीजेपी ,जदयू ,लोजपा एक साथ लड़ेगी चुनाव -फडणवीस

मुंबई POK जैसा लगता है कंगना को नहीं कहना चाहिए था -फडणवीस

सुशांत की मौत चुनावी मुद्दा नहीं

पटना/संवादाता

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सह बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस आज पटना पहुंचे है ,जहा उन्होंने बीजेपी  मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया । उसके बाद उन्होने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में युवाओं की संख्या ज्यादा है ।बिहार के युवाओं का भविष्य मोदी जी का साथ देने से उज्जवल होगा साथ ही उन्होंने बिहार की धरती को नमन किया है ।

उन्होने कहा कि कोरोना की चुनौती को मोदी जी ने अवसर के रूप में लिया है और आपदा को  अवसर में बदलने के लिए मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया है ।इतना बड़ा विकास का पैकेज आजतक कभी तैयार नहीं हुआ ।

श्री फडणवीस ने कहा कि जितनी योजनाएं बनाई सभी वास्तविकता में बदली ।वहीं एनडीए गठबंधन के मजबूत होने की बात उन्होने दोहराते हुए कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है ।

बीजेपी,जेडीयू और एलजेपी एक साथ  चुनाव लड़ेगी साथ ही कहा कि हमारे साथ कोई आयेगा कोई हमारे पास से दूसरे के पास नहीं जाएगा ।सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मीडिया कि भूमिका की उन्होने सराहना कि है साथ ही कहा सुशांत की मौत चुनावी मुद्दा नहीं है और मीडिया के मुहिम की वजह से पूरे मामले में सही जांच हो रही है ।

उन्होंने कहा कि सुशांत बिहार और देश का बेटा है ।श्री फडणवीस ने मुंबई बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के कार्यालय में कि गई तोड़ फोड़ को अनुचित कहा साथ ही उन्होंने कहा किमुझे ऐसा लगता है कि कंगना को ऐसा नहीं कहना चाहिए था ।

इस मौके पर केंद्रीय  मंत्री नित्यानंद राय,प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ,मंत्री मंगल पांडे और सांसद रामकृपाल यादव भी है मौजूद रहे हैं। 

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!