किशनगंज:उत्पाद विभाग ने तीन पियक्कड़ो को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की शाम शराब पीने व बेचने के मामले में अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया।जिसमें सभी चेक पोस्टों में वाहनों की तलाशी ली गई।इस दौरान 3 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।

उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर उत्पाद थानाध्यक्ष समरजीत कुमार के नेतृत्व में रामपुर, फरिंगोला, देवी चौक,गलगलिया चेक पोस्ट सहित अलग अलग स्थानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े गए लोगों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!