बीएसएफ जवानों और पुलिस की संयुक्त कारवाई में एक कार से भारी मात्रा में शराब किया गया बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार 

SHARE:

 रिपोर्ट :सागर चंद्रा 

बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कारवाई में बड़ी सफलता हासिल हुई है ।मालूम हो की शनिवार को 152 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने एक कार से 60 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

बीएसएफ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 

152 वी बटालियन के जवान जो चुनाव कर्तव्यों के लिए एडहॉक-483 बटालियन के साथ तैनात हैं, ने समस्तीपुर ( में बिहार पुलिस के साथ पुलिस आउट पोस्ट हलई, समस्तीपुर के क्षेत्र में संयुक्त मोबाइल चेकिंग की और दो

तस्करो मनोज कुमार (30 वर्ष) पुत्र सतेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम-जमनबीघा, जिला-पटना (बिहार) और शंकर कुमार (29 वर्ष) शत्रुघ्न राय, निवासी ग्राम-खर्जुमा, जिला-वैशाली (बिहार) को उनकी कार (टाटा इंडोगो सीएस सफेद रंग) संख्या बीआरओ 01 ए0 9180 के साथ उस समय गिरफ्तार किया जब वे कार से दरभंगा जा रहे थे।

कार की सघन तलाशी लेने पर 02 ट्रॉली बैग (नीला रंग) में गुप्त रूप से छिपाकर रखी गयी 60 बोतल शराब बरामद की गयी । जब्त कार और शराब के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस आउट पोस्ट हलई, समस्तीपुर की हिरासत में रखा गया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!