भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं :जेपी नड्डा 

SHARE:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जेपी नड्डा ने विपक्ष पर देश को भ्रमित करने का आरोप लगाया है ।उन्होंने ट्वीट कर कहा की केजरीवाल और पूरा INDI गठबंधन चुनाव में विफलता का अहसास कर बौखला गये हैं। देश को भटकाना और भ्रमित करना ही इनका उद्देश्य है। उन्होने कहा की पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण हर तरफ़ मोदी जी को जनता का प्रचंड आशीर्वाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी के सामने न तो इनके पास कोई नीति है न ही कोई कार्यक्रम है। अब मोदी जी के उम्र का बहाना लेकर रास्ता ढूँढ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा की भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी उम्र को लेकर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जनता जानती है मोदी जी का कण-कण और क्षण-क्षण भारत माता की सेवा के लिए समर्पित है। मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना साकार हो रही है और अपने अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में मोदी जी देश को नये शिखर पर ले जाएँगे।

श्री नड्डा ने कहा की विपक्ष खुश न हों, कोई मुग़ालता ना पाले। मोदी जी हमारे नेता है और आगे भी हमारा नेतृत्व करते रहेंगे। INDI गठबंधन और बेल पर जेल से बाहर आए नेता भी जानता है कि “आएगा तो मोदी ही, रहेगा तो मोदी है, भारत को मज़बूत बनायेगा तो मोदी ही।”

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!