टेढ़ागाछ/किशनगंज/विजय कुमार साह
प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित वार्ड नम्बर 03 के छतियनडांगा में सोमवार को आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने की खबर मिलते ही आस-पास के गांव में अफरा तफरी मच गयी।भारी संख्या में लोग पहुँच कर जबतक आग बुझा पाते तबतक घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
अग्निशमन टीम एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद आग बुझा दी गयी।लेकिन अग्नि पीड़ितों का कुछ नहीं बच पाया।इस अगलगी में हजारों की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है।अग्नि पीड़ितों में टेटकू मंडल ने बताया कि लगभग 09 बजे रात में आग लगी थी,देखते ही देखते घर का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गयी।घर से कुछ भी नहीं निकल पाया,मवेशियों में एक दर्जन से अधिक बकरी आग में झुलसकर मर गयी है।
बताया जाता है कुछ मवेश घायल है। स्थानीय मुखिया मफतलाल ऋषिदेव व वार्ड सदस्य उमेश कुमार ने बताया कि चिल्हनियां पंचायत के वार्ड नंबर 03 के चार अग्नि पीड़ितों का रहने वाला घर,रसोईघर एवं मवेशी सहित मवेश का घर जली है।जिसमें अग्निपीड़ितों में टेटकू मंडल,लेलकु मंडल,बच्चू मंडल अवनबेचन मंडल है।
इन्होंने बताया घर का सारा सामान,अनाज, बर्तन,कपड़ा,मवेशियों में बकरी,मुर्गा,मुर्गी सहित अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया।घटना के बाद आगलगी की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी संजीत कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्षति का मुआयना किया।उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कुल मिलाकर लगभग चार लाख की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है।उन्होंने बताया अग्निपीड़ितों की सहायता के लिए जल्द ही रिपोर्टर सीओ को सौपी जाएगी।





























