छातापुर।सुपौल।ब्यूरो।सोनू कुमार भगत
छातापुर विधानसभा के ज्वलंत समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा द्वारा आज 16 अक्तूबर सोमवार को छातापुर प्रखंड मुख्यालय में जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। छातापुर प्रखंड के मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए स्थानीय विधायक के नेतृत्व में आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया है जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मूलभूत समस्याओं के निदान के लिए पूर्व मंत्री सह छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में छातापुर प्रखंड मुख्यालय में मार्च निकाला जायेगा। जिसके उपरांत प्रखंड कार्यालय जाकर स्मार पत्र सौंपा जाना है। जिसकी सफलता के लिए रणनीति तैयार कर जिम्मेवारी तय की गयी।
शालिग्राम पांडेय, ललितेश्वर पांडेय, पवन कुमार हजारी, सुशील प्रसाद कर्ण, गौरीशंकर भगत, चंद्रदेव पासवान, त्रिलोकनाथ झा, सरीता साह, सोनी कुमारी, पवन सिंह, जयनारायण शर्मा, सतीश कुमार, शत्रुघन शर्मा, मनोज झा, रघुनी पासवान आदि भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम के सफल बनाने में जुटे हुए हैं।