किशनगंज /पोठिया/प्रतिनिधि
अवैध शराब को लेकर पूरे जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर अरराबारी ओपी प्रभारी राहुल कुमार व अन्य पुलिस कर्मी ने मंगलवार शाम ओपी से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर रायपुर घाट के समीप दो बाइक से भारी मात्रा में शराब बरामत करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया।
बरामद बाइक की तलाशी के क्रम में विदेशी शराब की सीलबंद दर्जनों विभिन्न कम्पनियों के बोतल से 30.765 लीटर शराब बरामद हुई है।पुलिसिया पूछताछ में दोनों गिरफ्तार तस्कर की पहचान मो0 जुनैद 35 वर्ष पिता हमीद आलम,नदीम 22 वर्ष पिता साकिर आलम दोनों साकिन किशनगंज जिला के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।
ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपितों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।साथ ही दोनों बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।






























