राजद विधायक सऊद आलम ने तीन सड़क व एक कलवर्ट निर्माण कार्य का किया शिलायान्स

SHARE:

किशनगंज /पौआखाली /रणविजय

ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग पंचायतों में विशेष मरम्मती योजनामद की राशि से ठाकुरगंज के राजद विधायक सऊद आलम ने सड़कों के मरम्मती कार्य का शिलान्यास समारोहपूर्वक किया। जिसमें भौलामारा मुख्य सड़क से काजी टोला भौलमारा और हरिजन टोला तक जाने वाली सड़क शामिल है।

सड़क की लंबाई 2.100 किलोमीटर है जबकि प्राक्लित राशि 2 करोड़ 80 लाख 73 हजार है। वही दूसरी सड़क REO सड़क से निचीतपुर जाने वाली सड़क है जिसकी लंबाई 0.684 किलोमीटर है और प्रक्लित राशि 44.487 लाख है वही तीसरी सड़क मैनागच्छ से ठिकाबस्ती तक जाने वाली सड़क है जिसकी लंबाई एक किलोमीटर है और प्राकलित राशि 61.754 लाख है वही शिलान्यास समारोह कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना ( विधायक निधि) से प्राथमिक विद्यालय भनकरद्वारी जाने वाली सड़क में कलभर्ट निर्माण का शिलान्यास किया गया।

इस मौके से विधायक ने कहा विकास कार्य का शिलशिला लगातार जारी है हम लगातार विधानसभा क्षेत्रभ्रमण कर आमजनों की समस्याओं को सुनकर समाधान ढूंढने में तत्पर हैं। देर रात तक अपने कार्यलय में समस्याओं पर मंथन कर उनके समाधान के लिए पटना में सम्बन्धित विभागों के लगातार चक्कर लगाकर विकास योजनाओ को स्वीकृत कराते है जिसका नतीजा ये है की आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 से अधिक पुलो की स्वीकृत होकर टेंडर प्रक्रिया में है एवं 100 से अधिक पक्की सड़कों के निर्माण के लिए सर्वे हो चुकी है।

इसी तरह इस इलाके को जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली प्रमुख घाट खरखड़ी भेरभरी घाट में बहुत जल्द 625 मीटर लंबा पुल का शिलान्यास हमलोग करने जा रहे है। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत के बाद हमलोग योजनाओ को स्वीकृत कराकर धरातल पर लाते है अब ग्रामीणों की भी जिम्मेदारी है की वो निर्माण कार्य में कड़ी निगरानी रखे ताकी संवेदक द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता ना बरत सकें।

सबसे ज्यादा पड़ गई