टेढ़ागाछ/किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत में बुधवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत हवाकोल पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन कार्य के संचालन के लिए पंचायत के मुखिया विशेश्वर प्रसाद साह की अध्यक्षता में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गनौर पासवान, प्रखण्ड समन्वयक जीतेन्द्र मण्डल एवं पंचायत सचिव कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सभी वार्डों में स्वच्छता कार्य के लिए पैडल रिक्सा और ई रिक्सा को रवाना किया।
इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गन्नौर पासवान ने स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों को सफलता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। प्रखंड समन्वयक जितेंद्र कुमार मंडल ने कहां कि स्वच्छता कर्मियों को उनके दायित्व एवं कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
इस कार्यक्रम में वाररूम कर्मी गौतम सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक कृत्यानंद ऋषिदेव,उपमुखिया संतोष कुमार विश्वास,वार्ड सदस्य कामरान सहित सभी वार्ड सदस्य एवं सभी स्वच्छता कर्मी मौजूद थे।






























