किशनगंज :झील में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

सिंघिया कुलामनी पंचायत के पियाकुड़ी गांव स्थित घोंघा झिल में डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। मृतक की पहचान पियकुड़ी गांव निवासी 22 वर्षिय अरबिंद कुमार पिता सुरेश कुमार के रूप में की गई है।

मृतक गांव के ही अपने दोस्त सिपेल पिता बंका के साथ झील में नहाने के लिए गया था। लेकिन झील में बारिश का अत्यधिक पानी जमा होने के कारण दोनों गहरे पानी में समा गए। इस दौरान युवकों के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सिपेल को पानी से बाहर निकाल लिया।

लेकिन अरविंद को ढ़ूंढ़ निकालने में वे नाकाम रहे। स्थानीय लोग गोताखोरों की मदद से अरविंद की तलाश में जुट गए और काफी मशक्कत के बाद उसे गहरे पानी से ढ़ूंढ़ निकाला। लेकिन तबतक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि सिपेल का इलाज जारी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!