सशस्त्र सीमा बल के जवान एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर चलाया जागरूकता अभियान

SHARE:


किशनगंज /दिघलबैंक/ प्रणव मिश्रा

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं।इसी क्रम में ग्राम पंचायत दिघलबैंक द्वारा दूसरे दिन भी मेरी माटी,मेरा देश” “मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन” कार्यक्रम का आयोजन उत्कृमित मध्य विद्यालय मालटोली में किया गया ।


कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह सीमा चौकी दिघलबैंक के कम्पनी कमांडर सुरेन्द्र शर्मा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुमन सोरेन, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी श्री श्यामदेव कुमार , पंचायत रोजगार सेवक श्री प्रभात कुमार, उप मुखिया श्री राजीव राय, समिति श्री राम प्रसाद गणेश, वार्ड सदस्य राजनारायण गणेश ,तथा SSB के जवानों सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण, पंच शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन एवं राष्ट्रगान का कार्यक्रम किया गया ।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण सेवानिवृत्त सिपाही राम बाबु राय, कमल किशोर गणेश, जलान्धर सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थें।

सबसे ज्यादा पड़ गई