किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

SHARE:

राहुल/ किशनगंज


शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोग जख्मी हो गए। टहनी गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुचाया गया, जहा फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना के कारण सड़क पर भारी टहनी गिर जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और टहनी को हटाकर यातायात बहाल कराने की कार्रवाई शुरू की।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!