मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली कि कवैया फोरलेन के पास एक स्कूटी के सहारे विदैशी शराब लायी जा रही है।
थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए कवैया फोरलेन के पास सघन वाहन जाच चलाया। जांच के दौरान स्कूटी सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, मुस्तैद जवानों ने खदेरकर कपड लिया। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमे छुपाकर रखी 25.875 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद की।
पकडे गये व्यक्ति की पहचान सोनू साह ( 22) पिता मिक्की साह साकिन गणेशपुरथाना बखरी बाजार जिला भागलपुर के रुप मे की गयी है। मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं मे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।


























