शराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप मे पांच मैकश गिरफ्तार
मनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व मे सूखा नशा एवं शराब पीने पीलानेवाले व नशे के सौदागरों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाये जा रहे हैं। थानाध्यक्ष श्री झा ने जानाकारी दी गुप्त सूचना मिली थी कि मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या दो नयाटोला में एक व्यक्ति द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है।
मिली सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। मुस्तैद जवानों ने भाग रहे व्यक्ति को धर दबोचा।पकडे गये व्यक्ति ने आपना नाम बुलबुल कुमार (20) पिता बिट्टन महतो,साकिन नयाटोला वार्ड संख्या दो जिला कटिहार निवासी बताया। पकडे गये व्यक्ति के घर की तलाशी लेने पर उसके घर से 51.68 ग्राम स्मैक के साथ 83790 रुपये नगद, एक ग्रे कलर का छोटा ईलेक्ट्रानिक तराजू, एक स्मार्ट एक की- पेड फोन एवं एक एल्यूमिनियम फायल का डब्बा बरामद की गयी।
इस संदर्भ मे मनिहारी थानाकांड संख्या 329/26 दर्ज कर धारा 8(सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत
विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई मे जूटी है। दूसरी ओर संध्या गस्ती के क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुमारीपुर बैंक के पास शराब की नशे में हो हल्ला करने के आरैप में पाच लोगों को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाईजर मशीन से जांच करने पर राब पीने की पुष्टि होने के उपरांत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
पकडेज्ञगये लोगों की हचान शेख तालिबान (21),पिता मो. मुस्ताक, साकिन रसूलपुर,बीरेन्द्र कुमार ( 25) पिता दिलीप कुमार, साकिन मेदिनीपुर राहुल कुमार (30) पिता दिनेश पासवान, साकिन गांधी टोला,बिक्का कुमार (23) पिता धनश्याम सहनी, साकिन नयाटोला बौलिया और किशोर पासवान (34) पिता स्व विजय पासवान साकिन शंभूडीह सभी थाना मनिहारी जिला कटिहार के रुप मे हुई है। इस संदर्भ मे मनिहारी थानाकिंड संख्या – 228/26दर्जकर उत्पाद एवं मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं मेक्षन्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। इस अभियान थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा,एसआई विकास , पीएसआई पुष्पेन्द्र कुमार, पीयुष नंदन, एएसआई सुभाष चौधरी एवं पुलिस बल के जबान शामिल रहे ।


























